अनुराग ठाकुर की बडी सोच से धर्मशाला को मिला बड़ा रुतबा

--Advertisement--

अनुराग ठाकुर की दूरदर्शी सोच से धर्मशाला स्टेडियम व हिमाचल का विश्व में बड़ा रुतबा, डॉ सुकृत बोले विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी मिलना हर हिमाचली के लिए गर्व की बात.

देहरा – शिव गुलेरिया

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े इवेंट विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम को मिलना हर हिमाचली के लिए गर्व की बात है. हिमाचल जैसे छोटे राज्य ने अनुराग सरीखे नेता की कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.

अनुराग ठाकुर की कड़ी मेहनत के बाद अरुण धूमल की सूझबूझ व कार्यक्षमता ने एचपीसीए को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.

धर्मशाला को पांच मैच मिलने पर अनुराग ठाकुर का धन्यबाद करते हुए भाजपा युवा नेता डॉ सुकृत ने कहा कि जहां आज स्टेडियम है वहाँ पर किसी समय बड़ी बड़ी चिटानों से भरी पड़ी पहाड़िया थी.

जिनको हटा कर दुनिया का सबसे खूबसूरत स्टेडियम बनाना कोई आसान काम नही रहा होगा लेकिन अनुराग ठाकुर की दृढ़ इच्छाशक्ति व प्रदेश की जनता के लिए कुच्छ बड़ा करने की जिद्द से ही यह मुमकिन हो पाया है जिसके लिए हम अनुराग ठाकुर के आभारी है.

डॉ सुकृत ने कहा कि विश्व कप के पांच मैच मिलने के बाद जहाँ पूरे हिमाचल का नाम विश्व मे ऊंचा हुआ है वहीं खेल के क्षेत्र में इस छोटे राज्य के युवाओं की संभावनाएं बड़ी हैं.

उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में देश विदेश से लोग धर्मशाला में मैच देखने आएंगे जिससे टूरिज़म क्षेत्र से जुड़े लाखों हिमाचलियों को लाभ होगा.

इससे अतिरिक्त जब यह क्रिकेट प्रशंसक वापिस जाएंगे तो हिमाचल की खूबसूरती व संस्कृति का प्रचार प्रसार अपने अपने क्षेत्र में करेंगे जिससे आगामी वर्षो में भी हिमाचल के टूरिज़म को बल मिलेगा.

डॉ सुकृत ने हिमाचल को विश्व कप के पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों का तोहफा देने के लिए अनुराग ठाकुर, बी सी सी आई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल व एच पी सी ए का आभार व्यक्त किया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...