अनुबंध अवधि पूरी कर चुके पटवारी किए जाएं नियमित

--Advertisement--

अनुबंध अवधि पूरी कर चुके पटवारी किए जाएं नियमित

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

तहसील हरिपुर के अंतर्गत अनुबंध आधार पर अपनी कार्य समय अवधि पूरी कर चुके पटवारियों ने मुख्यमंत्री सुखबिन्दर सिंह सुक्खू व मुख्य चुनाब आयुक्त मनीष गर्ग से 1 अप्रैल 2024 से अपनी अनुबंध अबधि पूरी कर चुके पटवारियों को नियमित करने का आग्रह किया है।

तहसील हरिपुर के अंतर्गत आते पटवारियों जिनमें दीपक कुमार पटवारी भरदूं ,जिन्नी कुमारी पटवारी हरिपुर, शिव कुमार पटवारी धार, बबिता रानी पटवारी बंगोली, नीलम कुमारी पटवारी सकरी ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार के माध्यम से प्रदेश सरकार व मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के चलते पटवारियों की नियमित प्रक्रिया पर रोक लगी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 बैच के पटवारियों को वर्ष 2021-22 में अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया था। सरकारी अधिसूचना के अनुसार उनकी सेवाओं को 1 अप्रैल 2024 से नियमितं किया जाना था, क्योंकि उन्होंने 31 मार्च 2024 से पहले दो बर्ष का अनुबंध अबधि पूरी कर ली है।

एकत्रित हुए पटवारियों ने एक पत्र निर्वाचन आयोग को इस संबंध में अनुमति के लिए भेजा गया है। यदि चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इन कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर दी जाएंगी ती कर्मचारी वित्तीय एवं अन्य सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे।

उन्होंने मांग की है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और चुनाव आयोग हमारे मामले को लेकर घोषणा कर सभी को नियमित करे ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...