अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जनपद के लम्बलू शनिदेव मंदिर के समीप सुबह सवेरे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार ट्रक हमीरपुर से भोरंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान शनि देव मंदिर के समीप की चढ़ाई में अचानक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई और वह ईंटों से लदा ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक की पहचान चालक अजमेर सिंह, निवासी सरकाघाट के रूप में हुई है। इस दु:खद घटना के बाद प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25 हजार की तत्काल राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है। हादसे की वजह से क्षेत्र में शोक की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...