अनदेखी की बेड़ियां तोड़ कर ग्रामीणों ने खुद बना दी सड़क

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – डोली चौहान 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत फतेहपुर के ग्रामीणों ने अनदेखी की बेड़ियों को तोड़कर खुद सड़क बना दी।

ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए करीब 600 मीटर सड़क बनाई। नगला-रेडू सड़क को गरेडी पुल तलाब गांव से जोड़ दिया। यह गांव 24 साल से सड़क सुविधा से नहीं जुड़ रहा था।

आपातकालीन स्थिति में गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती थी। अब लोगों ने 600 मीटर सड़क का निर्माण अपनी निजी जमीन और 2.70 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग से किया है।

नगला-रेडू सड़क के दूसरे सिरे को गरेडी पुल तलाब गांव से जोड़ने के लिए पहले भी काफी प्रयास किए लेकिन निजी जमीन आने और आर्थिक मदद नहीं होने से सफलता हाथ नहीं लगी।

ग्राम पंचायत फतेहपुर के नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र कुमार गौतम ने युवक मंडल, ग्राम सुधार सभा रेडू तथा अपने पंचायत सहयोगियों के साथ सड़क को दूसरे मुहाने से जोड़ने की योजना बनाई।

इसके लिए ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिला। 11 दिसंबर को ग्राम पंचायत फतेहपुर के प्रधान नरेंद्र कुमार गौतम ने सड़क का विधिवत पूजन करवाकर लोगों को समर्पित कर दिया।

सड़क निर्माण में भूमि दान और आर्थिक सहयोग करने वाले लोगों के साथ-साथ वार्ड मेंबर कपिल राज, जगन्नाथ गौतम, लेखराज शर्मा, जोधा राम, ज्ञान चंद गौतम, अरविंद गौतम, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप चंद, विनोद कुमार, अतुल शर्मा, विपिन कुमार का अहम योगदान रहा।

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर ग्राम पंचायत फतेहपुर के सचिव पवन राव, बीडीसी मेंबर नानक चंद राव, उपप्रधान सुनील कुमार गौतम उपस्थित रहे।

इन लोगों ने दान दी जमीन

भूमि दान करने वाले लोगों में कांता देवी, दिनेश कुमार, जडू लुनाधा, विद्या प्रकाश, जगदीश चंद कनेर, चंपा देवी, पवन कुमार, लस्करी राम, दीवान चंद, ज्ञान चंद गौतम, प्रकाश चंद, अंकुश कुमार, रिंकू रेडू, समी, लीला देवी, रोशन लाल तलाब, हेम राज सरसेडा आदि ने सड़क निर्माण के लिए अपनी जमीन दान दी।

इन लोगों ने किया आर्थिक सहयोग

सड़क निर्माण के लिए रेडू के लोगों ने 2.70 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया। आर्थिक सहयोग करने वालों में राकेश कुमार, संजीव कुमार, अश्वनी कुमार, योगराज, लेख राज, नरेंद्र कुमार, रमेश चंद, रविंद्र कुमार, दिलेराम, कपिल राज, संजीव गौतम, जोधा राम, जगन्नाथ नाथ, विद्याधर शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...