अध्यापक से बिछड़ने पर भावुक हुए छात्र, रो पड़े स्कूल के बच्चे, वायरल हुए फोटो और वीडियो

--Advertisement--

स्कूल में तैनात शिक्षक हरमेश लाल शर्मा ने बच्चों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चों को रोता देख उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा खंड कुल्लू-एक के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय सचानी में शिक्षक और शिष्य के भावनात्मक रिश्ते की तस्वीर सामने आई है। मौका था स्कूल में वार्षिक परिणाम का, पांचवीं कक्षा के बच्चों के नतीजे निकले थे।

बच्चे छठी कक्षा में थे, लेकिन बच्चे अपने प्रिय शिक्षकों से बिछड़ कर इतने भावुक हो गए कि रोने लगे। स्कूल में तैनात शिक्षक हरमेश लाल शर्मा ने बच्चों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चों को रोता देख उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. बच्चों और शिक्षकों के इस मार्मिक, भावनात्मक रिश्ते की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।

इसमें स्कूल में तैनात एक अन्य शिक्षक व शिक्षक हरमेश लाल के गले से लिपटकर छात्राएं रो रही हैं। शिक्षक उन्हें यह कहकर चुप करा रहे हैं कि हम कहीं नहीं जा रहे हैं, यहीं मिलेंगे। प्राथमिक विद्यालय सचानी में नौ बच्चे पांचवीं कक्षा में पढ़ते थे। अब ये बच्चे अगली कक्षा में चले गए हैं।

मिडिल स्कूल जाने के बाद अब उन्हें नए शिक्षक पढ़ाएंगे। शिक्षक हरमेश लाल शर्मा ने कहा कि बच्चों ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को यथार्थ रूप से चित्रित किया है। बच्चों ने स्कूल तो छोड़ दिया लेकिन जुदाई का दर्द उनकी आंखों में साफ झलक रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...