
एसड़ीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन, हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो हड़ताल करने की दी धमकी l
मंडी- नरेश कुमार
सरकाघाट बार एसोसिएशन अपनी बार के सदस्य अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा पर हुए कातिलाना हमले को लेकर ना सिर्फ़ उग्र हो गई है बल्कि हड़ताल पर जाने की धमकी भी दे डाली है l बार एसोसिएशन सरकाघाट की बैठक अध्यक्ष भूप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई l
जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि बार सदस्य अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा पर जो कातिलाना हमला हुआ है, उसके जिम्मेदार लोगों को धारा 307 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए l अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचाराधीन है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है l
बार अध्यक्ष एडवोकेट भूप सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष वर्षा ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता दिलेर सिंह कंवर, पंजाब सिंह तपवाल लाल चंद ठाकुर, सुरेश शर्मा, खेमचंद, सुनील कुमार, देशराज, अजय जमवाल, हितेश गुलेरिया, नवीन ठाकुर, मनीष, राकेश कुमार, सुनील कुमार, मनोज ज़मवाल ने कहा कि अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लड़ा था और केस जीता था जिसके खुन्नस के चलते उस पर जानलेवा हमला किया गया है l
उन्होंने कहा कि मनोहर लाल शर्मा की बेहद ही निर्माता पूर्वक पिटाई की गई है l चीफ़ जस्टिस शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, डीजीपी, एसडीएम और डीएसपी को भेजे ज्ञापन में बार सदस्यों ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द से जल्द कार्यवाही शुरू नहीं की तो बार एसोसिएशन हड़ताल पर जाने को मजबूर होगी l गौरतलब है कि अधिवक्ता पर जानलेवा हमले को लेकर पुलिस द्वारा क्रॉस FIR दर्ज की गई है l
