अधिकारी-कर्मचारी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं ड्यूटी – चन्द्र कुमार

--Advertisement--

Image

कोटला में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कोटला – स्वयंम

हिमाचल प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर एवं जवाली के विधायक चन्द्र कुमार का कोटला में पहुंचने पर कोटला विश्राम गृह मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर और बैंड बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा राज में बेरोजगारी, महंगाई व भ्र्ष्टाचार से तंग थी तथा इनसे निजात पाने के लिए हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को अपना वोटरूपी आशीर्वाद देकर सत्तासीन किया।

उन्होंने कहा कि कोटला की जनता ने भी मुझे अपना वोटरूपी अपार स्नेह देकर जीत दिलवाई है । जिसके लिए मैं कार्यकर्ताओं व जनता का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि कोटला क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कांग्रेस ने विकास करवाया है तथा आगे भी विकास ही करवाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया था, उनको अब आगे बढाया जाएगा। इसके बाद जनता की समस्याओं को भी सुना गया तथा विभागीय अधिकारियों को इनका हल करने के निर्देश। दिए गए।

उसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा विकासात्मक कार्यों के बारे में जाना । उन्होंने अधिकारियों – कर्मचारियों को निष्ठा व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाने की सलाह दी और कहा कि विकास रुकना नहीं चाहिए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर ज्वाली कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रधान प्रकाश शास्त्री, निखिल कुमार, विनय वर्मा, देवी सिंह, नखरो देवी, जय सिंह, वकील सिंह, अखिल रैणा, लक्की, प्रकाश चंद, सूरज आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताा और विभिन्न विभिन्न विभागों के अधिकारी – कर्मचारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपायुक्त ने सरोल में भलेई माता नेत्र अस्पताल का किया उद्घाटन

क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक नेत्र उपचार सुविधाएं : मुकेश...

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...