अणु में साई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए खिलाडिय़ों के ट्रायल 24 से

--Advertisement--

अणु में साई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए खिलाडिय़ों के ट्रायल 24 से

हमीरपुर 13 जुलाई – व्यूरो रिपोर्ट

भारतीय खेल प्राधिकरण के हमीरपुर (अणु) स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती और हॉकी के 21 वर्ष तक के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के दाखिले के लिए 24 जुलाई से ट्रायल्स आरंभ किए जा रहे हैं।

गैर आवासीय वर्ग के इन ट्रायल्स के लिए पात्र महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों को 24 जुलाई को सुबह 8 बजे अणु स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के परिसर में रिपोर्ट करनी होगी।

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के सहायक संचालक मनोज आवती ने बताया कि 24-25 जुलाई को एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो और कुश्ती के ट्रायल्स होंगे। जबकि, हॉकी के ट्रायल्स 24 से 27 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे।

सहायक संचालक ने बताया कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में एथलेटिक्स में 5 लडक़ों और 7 लड़कियों, बैडमिंटन में 2 लडक़ों और 3 लड़कियों, बॉक्सिंग में 8 लडक़ों और 10 लड़कियों, हॉकी में 7 लडक़ों और 6 लड़कियों, जूडो में 5 लडक़ों और 2 लड़कियों, कुश्ती में एक लडक़े और 8 लड़कियों की सीटें उपलब्ध हैं।

ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को संबंधित खेल में अपनी उपलब्धियों से संबंधित सर्टिफिकेट्स, जन्म प्रमाण पत्र, आधार नंबर और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं स्वयं सत्यापित की हुई फोटो प्रतियां तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे।

अधिक जानकारी के लिए अंकुर ठाकुर के मोबाइल नंबर 98172-93331 और विपन कुमार के मोबाइल नंबर 82197-34854 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...