अढ़ाई साल के मासूम की डूबने से मौत, पानी में तैर रही बोतल से हुआ खुलासा

--Advertisement--

अढ़ाई साल के मासूम की डूबने से मौत, पानी में तैर रही बोतल से हुआ खुलासा

कालाअंब, 18 फरवरी – नरेश कुमार राधे

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शिवम कोटर्स पीन कंपनी के रिहायशी परिसर में डूबने से अढ़ाई साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान नैतिक के तौर पर की गई। हुआ यूं कि खेलते-खेलते नैतिक कमरे से बाहर निकल गया।

इस दौरान वो कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। चलते-चलते बच्चा क्वार्टर से करीब 20 मीटर की दूरी पर गंदे पानी के टैंक में जा गिरा। बच्चे की मां ने उसे तलाशना शुरू किया।

माता पूजा देवी के अलावा आसपास के पड़ोसी भी बच्चे को तलाश करने लगे। इसी दौरान पूजा देवी टैंक के समीप पहुंची। पाया कि जिस बोतल से नैतिक कोल्ड ड्रिंक पी रहा था, वही बोतल पानी की सतह पर तैर रही थी।

ये देखकर पूजा के होश उड़ गए। वो तुरंत ही पानी में उतर गई। मासूम बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने नैतिक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जांच में पाया है कि नैतिक की मृत्यु खेलते-खेलते अचानक पानी में डूबने के कारण हुई है। घटनास्थल से मिली बोतल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है, ताकि इसे बिसरे के साथ रासायनिक परीक्षण हेतु भेजा जा सके।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर के बोल

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार उत्तराखंड का रहने वाला बताया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...