अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा ने दिन दयाल अस्पताल में वितरित किए फल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मना रही है। शिमला में भी इस अवसर पर भाजपा ने दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम किया और रिज पर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन की प्रतिमूर्ति थे। उनकी सरकार ने अंत्योदय की विचारधारा को मानते हुए सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए।

आज मोदी सरकार अटल जी के दिखाए हुए रास्तों पर चलकर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने आजादी के बाद पहली बार 1999 में अनुसूचित जाति के कल्याण हेतु अलग से जनजातीय मामलों के मंत्रालय की स्थापना की और 2003 में अनुसूचित जनजाति के लिए एक राष्ट्रीय आयोग का गठन किया।

जिसका उद्देश्य वंचितों के एकीकृत सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अधिक केंद्रित, समन्वित और योजनाबद्ध दृष्टिकोण प्रदान करना था।

सुशासन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण राष्ट्र की संप्रभुता एवं सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए तमाम अंतर्राष्ट्रीय दबावों को दरकिनार करते हुए अटल जी की सरकार ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था।

जयराम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी अपने समय से बहुत आगे की सोच रखते थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग भी अटल जी की दूरगामी सोच के कारण संभव हुआ है।

साथ ही उन्होंने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल के लोगों की पीठ से बोझ करने कम करने का श्रेय भी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को जाता है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर नगर निगम महापौर सुरेन्द्र चौहान, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...