अटल टनल के पास पलटी मिनी बस, एक पर्यटक की मौत; 18 घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अटल टनल से मनाली की ओर आ रहा पर्यटक वाहन धुंधी पुल के पास सड़क में लुढ़क गया। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि 18 पर्यटक घायल हो गए। पर्यटक वाहन लाहुल की ओर से मनाली आ रहा था। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अभिजीत पाटिल निवासी यशस्वी नगर ठाणे वेस्ट (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मुंबई के ये पर्यटक हरियाणा के वाहन नंबर एचआर-55एपी-6911 में सुबह मनाली से कोकसर गए थे। शाम को वापसी के समय यह हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पर्यटकों को गाड़ी से बाहर निकाला।

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मनाली लाया गया। जिनमे 11 पर्यटकों को मिशन अस्पताल मनाली पहुंचाया गया। चार को सिविल अस्पताल, जबकि शेष को हरिहर अस्पताल मनाली में भर्ती किया गया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा के बोल

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...