अग्निवीर में भर्ती होने के लिए काँगड़ा और चम्बा जिला के युवाओ के लिए पंजीकरण की तिथि में बदलाव, जाने नई तिथि

--Advertisement--

Image

पालमपुर – नवीन शर्मा

अग्रिपथ योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2023 से बढ़ा कर 20 मार्च 2023 कर दी गई हैं। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया अब 20 मार्च 2023 तक खुले रहेंगे। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाईट डब्लूडब्लूडॉटज्वाईनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन रजिस्ट्रर करवाना अनिवार्य है।

कांगड़ा और चम्बा जिला के जिन युवाओं का जन्म 01 अक्टूबर 2002 से 01 अप्रैल 2006 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों।

इस संदर्भ में विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए कर्नल कर्नल मनिष शर्मा,सेना मेडल ने बताया कि अग्रिवीर जनरल ड्यूटी, अग्रिवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्रिवीर तकनीकी, अग्रिवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्रिवीर टै्रडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्मफोर्स के लिए है।

जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाईन कर सकते है।

यदि किसी आवेदको को पंजीकरण में समस्या आती है तो हेल्प लाईन नम्बर 7996157222 पर संपर्क कर सकते हैं तथा सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...