अगले साल चंबी मैदान में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक – यादविंद्र गोमा

--Advertisement--

शाहपुर दशहरा की पहली संध्या पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा बोले, मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित स्टार नाइट की प्रथम संध्या पर आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए दशहरा कमेटी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष तक चंबी खेल मैदान में आठ लाइन का सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कबड्डी के लिए ऐशट्रो ट्रफ का मैदान भी बनाए जाने की बात की। उन्होंने शाहपुर विस के विभिन्न विकास कार्यों हेतु मुख्यमंत्री का आभार जताया तथा दशहरा कमेटी को 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।

इससे पूर्व शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आयुष मंत्री का दशहरा मैदान में आने पर स्वागत किया एवं आभार जताया तथा शाल व टोपी पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में हमने स्थानीय कलाकारों की अवसर देने का प्रयास किया है, जिससे हमारी संस्कृति फल फूल सके तथा गांव में छुपी प्रतिभा को पहचान मिल सके।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर में भगवान श्रीराम का मंदिर अपनी पहचान खो चुका था जिसे पुन: संचालित करने के लिए मैंने प्रण लिया था, जिसकी शुरुआत हो गई है तथा शीघ्र ही यहां भगवान् श्रीराम जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रथम संध्या के अवसर पर इंडियन फेम अनुज शर्मा एवं अन्य कलाकारों ने अपनी अपनी-प्रस्तुतियों से आमजन को मंत्र मुग्ध कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...