अकिल बख़्शी जनकल्याण सभा ने महिलाओं को दी मुफ्त ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग

--Advertisement--

तीन महीने में महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में दिया सहयोग, सभा के निदेशक अकिल बक्शी के अनुसार सभा विधवा,अकेली और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

रणजीत बख़्शी जनकल्याण सभा ने आज तीन महीने का ब्यूटीशियन कोर्स करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट्स बांटे।सभा के निदेशक अकिल बक्शी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभा समय समय पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है।

उन्होंने कहा कि सभा की तरफ से यह पहला सत्र था जिसमें दस लड़कियों और महिलाओं को मुफ्त ट्रेनिंग दी वहीं उन्होंने कहा कि सभा का अगला प्रयास वर्ष में दो बैच निकालने का रहेगा जिसमें एक बैच सर्दियों में और एक बैच गर्मियों में आयोजित किया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास यही रहता है कि वो उन महिलाओं को प्राथमिकता दे जो विधवा है, अकेली है या फिर आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ग से आने वाली महिलाएं महंगी ट्रेंनिग लेने के लिए एफोर्ड नहीं कर सकती और इस बजह से उन्होंने जाच्छ में स्थित ग्रेस पॉइंट ब्यूटीशियन सैलून में वहां की संचालिका तनु शर्मा से सम्पर्क किया और इन महिलाओ को तीन महीने की निशुल्क ट्रेनिंग देकर इन्हें सर्टिफिकेट आबंटित किये।

अब ट्रेनिंग ले चुकी यह महिलाएं कहीं भी ब्यूटीशियन का काम कर अपना जीवन यापन कर सकती है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही वो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वो विधानसभा में कई महिला मण्डलों के साथ काम कर रहे है। जहां संस्था सिलाई मशीने आबंटित कर रही है। जिससे उस क्षेत्र की महिलाएं सिलाई सीखकर आत्मनिर्भर बन सकती है।

इन महिलाओं को ब्यूटीशियन सिखाने वाली तनु शर्मा ने बताया कि तीन महीने इन महिलाओं के साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा और सभी महिलाओं ने पूरी तन्मयता के साथ काम सीखा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...