अंगूठा न लगने पर पीटा डिपो संचालक, उपभोक्ता ने गुस्से में तोड़ी मशीन 

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

प्रदेश भर में पॉश मशीन का सर्वर डाउन होने की वजह से उपभोक्ताओं के अंगूठे न लगने के कारण उपभोक्ताओं के साथ-साथ डिपो संचालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि कांगड़ा जिला के कांगड़ा ब्लॉक में स्थित दी झीण सहकारी सभा में सचिव व विक्रेता के पद पर तैनात वचन सिंह के साथ मशीन पर अंगूठा न लग पाने के कारण उपभोक्ता मनोहर लाल निवासी सोहरन ने मारपीट कर विक्रेता का चश्मा तोड़ दिया। सहकारी सभा को विभाग द्वारा दी गई पॉश मशीन को भी क्षति पहुंचाई।

विक्रेता द्वारा इसकी शिकायत पुलिस चौकी बड़ोह में शुक्रवार को दर्ज करवाई गई। अशोक कवि ने कहा कि डिपो संचालकों के साथ आए दिन हो रही गाली-गलौज व मारपीट का प्रदेश डिपो संचालक समिति ने कड़ा विरोध किया है।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कंपनी को सर्वर में आ रही समस्या का शीघ्र हल करने व पॉश मशीनों में डाली गई लंबे समय से बंद पड़ी सिमें बदलने के कड़े निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही यदि सर्वर या सिग्नल की समस्या के चलते डिपो संचालक अन्य प्रणाली से उपभोक्ताओं को राशन वितरण का काम कर रहे हैं, तो विभाग डिपो संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा है। सर्वर या सिग्नल की समस्सा की वजह से उपभोक्ता का अंगूठा नहीं लग रहा, तो डिपो संचालकों को उपभोक्ताओं द्वारा पीटा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...