हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की लंज में वैठक सम्पन्न

--Advertisement--

उपमण्डल काँगड़ा के प्रवक्ताओं ने की महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

लंज – निजी संवाददाता

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला कांगड़ा के उपमण्डल कांगड़ा की महत्वपूर्ण बैठक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंज मे उपमण्डल प्रधान चंद्रजीत गिल की अध्यक्षता मे और सचिव अश्वनी अटवाल की देखरेख मे सम्पन्न हुई l जिला प्रधान सिकंदर मिनहास, महासचिव बलजीत अटवाल, वित सचिव, तिलक राज राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार ब रमेश ठाकुर, राज्य संरक्षक पारस धीमान इस बैठक मे विशेष रूप से उपस्थित रहे l

जिला प्रधान सिकंदर मिन्हास ने उपमण्डल कांगड़ा से आए हुए सभी प्रवक्ताओं के विचारों और समस्याओं को गंभीरता से सुना और वर्तमान मे जिला कांगड़ा और राज्य स्तर पर संगठन की चल रही गतिविधियों पर चर्चा की l महासचिव बलजीत अटवाल और सिकंदर मिनहास ने अपने सम्बोधन मे सभी प्रवक्ताओ से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की और आपसी एकजुटता का संदेश दिया ताकि प्रभावी तरीके से प्रवक्ता वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सरकार व शिक्षा विभाग के समक्ष उचित ढंग से संवाद स्थापित किया जा सके l

वहीं सिकंदर मिनहास, बलजीत अटवाल ब रमेश ठाकुर ने एक स्वर मे कहा कि वर्तमान मे शिक्षा विभाग द्वारा प्रवक्ता वर्ग पर जो आदेश जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं इसे प्रवक्ता वर्ग कतई सहन नहीं करेगा l उन्होंने कहा कि जिन स्कूल मे टीजीटी और सीएण्डवी के पद खाली चल रहे हैं वहाँ प्रवक्ता खुद छठी से दसवीं कक्षाओं को पढ़ाने के लिए आगे आ जाते हैं, लेकिन जहां पर पहले से ही टीजीटी और सीएण्डवी के सारे पद भरे पड़े हैंl वहाँ पर प्रवक्ताओं को पढ़ाने के आदेश देना सही नहीं है l

वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने भी अपने संयुक्त व्यान मे कहा है कि वर्तमान समय मे राज्य भर के स्कूलों मे प्रधानाचार्यों के 900 से अधिक पद रिक्त पड़े हैं लेकिन सरकार द्वारा इनको भरने का कोई विशेष प्रयत्न नहीं किया जा रहा l स्कूल प्रवक्ता संघ द्वारा बार वार आग्रह करने के उपरांत भी अभी तक शिक्षा बिभाग ने इन खाली पड़े पदों को भरने मे अपनी कोई रुचि नहीं दिखाई है l उन्होंने सरकार से इन सभी रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है l

सभा मे उपस्थित सभी प्रवक्ता बोले कि स्कूलों मे मुखिया के ना होने से बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ता है , इसलिए प्रधानाचार्य पदोन्नति का कार्य सरकार ब शिक्षा बिभाग को प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र करना चाहिए l

ये रहे उपस्तिथ

इस मौके पर उपमंडल कांगड़ा के उप प्रधान सतीश कुमार, शिक्षा बोर्ड समन्वय कमेटी सचिव अजय कुमार, जिला कांगड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार, आदित्य कुमार, सुरेश कुमार, हार्मिन्दर मनकोटिया, अजय कुमार, श्याम लाल, अनीता कुमारी, समृति चौधरी, राजेश कुमार ब संजय चौधरी इत्यादि प्रवक्ताओ ने इस बैठक मे हिस्सा लिया l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...