नेशनल गेम्स: हिमाचल की महिला हैंडबॉल टीम ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक; नाटी डालकर मनाई खुशी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उत्तराखंड में चल रही नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए हरियाणा से 46.39 से फाइनल मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में भी विजय हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश टीम की कप्तान मेनिका पाल ने सात गोल, भावना आठ, गुलशन सात, शालिनी चार, मिताली तीन, रिम्पल पांच और प्रियंका ने चार गोल दागे। इन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। जीत के बाद पूरी टीम ने हिमाचल नाटी पर नृत्य कर खुशी मनाई।

हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर और सह सचिव डीडी तनवर सहित मुनीश राणा, चंदन ठाकुर, दीपक ठाकुर, रणदीव ठाकुर, कर्ण चंदेल, मनोज ठाकुर, स्नेहलता, कांता पराशर और परवीन दुबे ने टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...