ज्वाली क्षेत्र के तहत बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में दाेषी काे 6 वर्ष का कठोर कारावास

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

ज्वाली थाना क्षेत्र के तहत एक 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में जिला व सत्र न्यायाधीश नितिन मित्तल फास्ट ट्रैक पोक्सो की अदालत ने आरोपी टिंकू उर्फ अनिल कुमार (35)  निवासी ज्वाली को दोषी करार देते हुए पोक्सो एक्ट के तहत 6 वर्ष का कठोर कारावास, साथ ही 10000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने 17 अगस्त, 2024 को थाना ज्वाली में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के मुताबिक 16 अगस्त को जब वह गऊशाला गई हुई थी और उसकी 8 वर्षीय बच्ची घर में सो रही थी।

ताे उसी दौरान टिंकू उर्फ अनिल कुमार बच्ची को सोते हुए उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस केस की पैरवी नवीना राही ने की। केस में 19 गवाहों को पेश किया गया, जिसके बाद अदालत ने आरोपी के दोष सिद्ध होने पर यह सजा सुनाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...