जीवित पत्नी को ‘मृत’ दिखाकर बीमा राशि हड़पने की रची साजिश, पति सहित 3 गिरफ्तार

--Advertisement--

जीवित पत्नी को ‘मृत’ दिखाकर बीमा राशि हड़पने की रची साजिश, पति सहित 3 गिरफ्तार

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन पुलिस ने 85 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पने की साजिश में जिंदा महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नगर निगम के श्मशानघाट कर्मचारी को भी पकड़ा गया है।

जानकारी के 6 फरवरी, 2025 को नगर निगम सोलन के जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार बिमला वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 7 जनवरी, 2025 को मोनिका गोयल पत्नी विशाल गोयल के नाम से डैथ रिपोर्ट जमा कराई गई थी। इस पर सुरेश शर्मा, गगन और नगर निगम कर्मचारी धर्मपाल के हस्ताक्षर थे।

14 जनवरी को इसे रजिस्टर किया गया और 15 जनवरी को विशाल गोयल को पत्नी के मृत्यु प्रमाण पत्र की 5 प्रतियां जारी कर दी गईं। 1 फरवरी 2025 को खुद मोनिका गोयल का एक पत्र आया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह जिंदा है और किसी ने श्मशानघाट में फर्जी अंतिम संस्कार दिखाकर उनकी मौत का प्रमाण पत्र बनवा लिया है।

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो इसका मास्टरमाइंड उक्त महिला का पति विशाल निकला। विशाल फरार हो गया था और उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था।  इसके बाद पुलिस ने विशाल गोयल को 14 मार्च को जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में श्मशानघाट कर्मचारी धर्मपाल और सुरेश शर्मा की संलिप्तता भी सामने आई, जिन्हें पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि विशाल गोयल की पत्नी मोनिका के नाम पर आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनांस में 85 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी थी। विशाल को पैसों की जरूरत थी और उसने सोलन में आसानी से फर्जी डैथ सर्टिफिकेट बनवाने की जानकारी मिलने पर सुरेश शर्मा से संपर्क किया।

सुरेश ने कमीशन लेकर मोनिका के पुराने आधार और राशन कार्ड के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार करवा दिए। यह दस्तावेज धर्मपाल द्वारा ही नगर निगम कार्यालय में जन्म मृत्यु शाखा में जमा करवाए गए थे। पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड विशाल गोयल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं 2 अन्य अरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के पूर्व के अपराधिक रिकाॅर्ड की पड़ताल की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

परिवार पर टूटा दुखाें का पहाड़, 19 वर्षीय बेटे काे मिली खाैफनाक माैत

इंदौरा - मोनू ठाकुर  पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आती...

हाईकमान कहे, तो प्रदेशाध्यक्ष बनने को तैयार, ओक ओवर में मुख्यमंत्री से मिले विधानसभा उपाध्यक्ष

शिमला - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ...

अपने लाइव वीडियो में लिखा Good Bye, फिर मौत के फंदे पर झूली युवती

अपने लाइव वीडियो में लिखा Good Bye, फिर मौत...