केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र का संयोजक बनने पर दी बधाई

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र-2 का संयोजक बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह पठानिया के इस पद पर शोभायमान होने से हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। कुलदीप सिंह पठानिया के व्यापक अनुभवों से संघ लाभान्वित होगा।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि कुलदीप सिंह पठानिया ने पीठासीन अधिकारियों सम्मेलनों में सक्रियता से कार्य किया और वह सदैव ही संसदीय परम्पराओं के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। कुलदीप सिंह पठानिया एक कानूनविद होने के साथ-साथ एक आदर्श राजनीतिज्ञ भी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान सदैव ही श्रेष्ठ परम्पराओं का निर्वहन किया और प्रदेश तथा अपने विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं के लिए निरंतर पैरवी की।

उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह पठानिया विद्यार्थी जीवन से ही मानवीय सरोकार और विकासात्मक विषयों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। वर्ष 1985 में वह पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके उपरान्त वह वर्ष 1993, 2003, 2007 तथा 2022 में विधायक के रूप में निर्वाचित हुए।

उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह पठानिया ने संगठन तथा सरकार में विभिन्न पदों को सुशोभित किया है। वह पूर्व में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष तथा सदस्य रहे हैं। वह राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष तथा हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में वह निरंतर श्रेष्ठ परम्पराओं का निर्वहन कर रहे हैं। उन्हें वर्ष 1994 में बेस्ट पार्लियामेंटेरियन का अवार्ड भी प्रदान किया गया। उन्होंने विदेशों में भी अनेक सम्मेलनों तथा कार्यक्रमों में देश तथा राज्य का प्रतिनिधित्व किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...