Video कॉल से 23 लाख की ठगी का शिकार बना हिमाचल का युवक, FIR…

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में साइबर ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल में सामने आए एक मामले में साइबर ठगों के गिरोह ने सुनियोजित तरीके से वीडियो काल कर एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी की आड़ में 23 लाख रुपए ठग लिए।

ठगी का शिकार हुए युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है।  मामला रोहड़ू के चिड़गांव थाना क्षेत्र का है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक 28 अगस्त को उसके बेटे के मोबाइल पर एक लड़की का वीडियो कॉल आया। इसके बाद लड़की ने वीडियो फुटेज को एडिट कर आपत्तिजनक बनाया और इसे वायरल करने की धमकी देने लगी।

जिसके बाद शिकायकर्ता के बेटे को अलग-अलग लोगों के फोन आने लगे और वे आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने लगे। जिससे पीड़ित घबरा गया और उसने आरोपियों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में 23 लाख की रकम जमा करवा दी।

इतनी बड़ी रकम की ठगी के बाद पीड़ित ने पिता के समक्ष राज खोला। जिसके बाद साईबर पुलिस स्टेशन शिमला में मामले की शिकायत की गई। इस मामले में साइबर पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद चिड़गांव थाने में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए।

डीएसपी रोहडू चमन लाल ने बताया कि आईपीसी की धाराओं 420,120बी, आईटी एक्ट 2008 की धाराओं 66सी, 66डी, 66ई के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने लोगों खासकर युवाओं से साइबर ठगों से सावधान रहने की हिदायत दी है। कहा कि साइबर ठग नई-नई तरकीबों से ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...