SIU के शिकंजे में नशा तस्कर, 50 ग्राम हेरोइन समेत 10.86 लाख की नकदी बरामद

--Advertisement--

Image

नशे के कारोबाार को जड़ से ही समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे – पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम को नशे के कारोबार के खिलाफ एक शानदार कामयाबी हासिल हुई है।

एसआईयू टीम ने पांवटा साहिब के पलहो़ड़ी के रहने वाले दीन मोहम्मद उर्फ सिना पुत्र गुलामदीन को 50 ग्राम हेरोइन व 10 लाख, 86 हजार 900 रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बता दें कि आरोपी स्मैक व हेरोइन का एक बड़ा सप्लायर है। पांवटा साहिब के अलावा हरियाणा के समीपवर्ती यमुनानगर जिला के ग्रामीण इलाकों तक कारोबार का नेटवर्क फैलाया हुआ था।

करीब एक महीने से पुलिस के रडार पर चल रहा था। शातिर बेहद चालाकी से कारोबार चला रहा था। करीब एक महीना पहले यमुनानगर इलाके के लोगों में भी पांवटा साहिब पुलिस से नशा तस्कर दीन मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

बता दें कि पलहोड़ी इलाका पड़ोसी राज्य हरियाणा से भी जुड़ा हुआ है। अलग-थलग इलाका होने की वजह से सप्लायर द्वारा अपने मंसूबों को आसानी से अंजाम दिया जाता था।

पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि पांवटा साहिब क्षेत्र के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा के यमुनानगर जिला में भी नेटवर्क फैला रखा था। कार्रवाई की मांग को लेकर हरियाणा के लोगों ने भी पुलिस से फरियाद की थी।

इसी बीच पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबाार को जड़ से ही समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...