KBC की हॉट सीट पर छलके ककीरा की अंकिता के आंसू

--Advertisement--

Image

आंखों से टपक रहे थे ख़ुशी के आंसूहिमाचली टोपी पहन KBC की हॉट सीट पर बैठी अंकिता

चंबा, 28 सितंबर – भूषण गुरुंग

सोनी टीवी के मशहूर शो “कौन बनेगा करोड़पति” (KBC) में एक और हिमाचली की एंट्री हो गई है। चंबा के भटियात की बेटी अंकिता को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने का गौरव मिला।

अंकिता इसलिए भी शो में आकर्षण केंद्र बनी क्योंकि बेटी हिमाचली टोपी पहनकर हॉट सीट पर बैठी।  25 वर्षीय अंकिता ने शो के दौरान अपनी प्रतिभा का खूब परिचय कराया।

बिग-बी के तीन तेजतर्रार प्रश्नों का उतर देकर अंकिता ने हॉट सीट को हासिल किया। हॉट सीट पर बैठते हुए अंकिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उधर, दर्शकों के आगे बैठे अंकिता के माता-पिता भी यह खुशी के आंसू रोक नहीं सके।

हॉट सीट पर बैठते ही अमिताभ बच्चन ने भी पुराने अंदाज में अंकिता को एक के बाद एक कर तीन टिशू पेपर आंसू पोंछने के लिए दिए। साथ ही अंकिता को न रोने का आग्रह किया।

अंकिता ने अपने अंदाज में बिग बी को उसके भाई अमन द्बारा भेजी गई हिमाचली टोपी व शॉल भेंट की। अंकिता ने हॉट सीट पर बैठने के बाद सबसे पहले अपने माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जिसके उपरांत शो के संचालक बिग बी ने पूरे देश को अंकिता का परिचय कराया।

हिमाचल की बेटी अंकिता के हॉट सीट पर बैठने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अब आगे होने वाले प्रसारित शो में पता चलेगा कि अंकिता बिग बी द्वारा पूछे जाने वाले तेज तर्रार प्रश्नों का उत्तर देकर कितनी राशि जीत कर वहां से वापस आएगी।

फिलहाल केबीसी की हॉट सीट पर बैठने के बाद अंकिता की चर्चा गांव व आसपास में जोरशोर से होने लगी है। खासकर महानगरी के महानायक अमिताभ बच्चन से भेंट का अवसर मिलने को लेकर सभी उत्साहित हैं।

बता दें कि केबीसी के पिछले सीजन में नन्हे बच्चे अरुणोदय ने अमिताभ बच्चन को अपना मुरीद कर दिया था। बच्चे की मासूमियत पूरे देश को भा गई थी।

वहीं हिमाचल की महिला आईपीएस मोहिता शर्मा शो में करोड़पति बन चुकी है। अब देखना ये होगा की अंकिता शो में कहा तक बनी रह पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...