JEE-NEET निशुल्क कोचिंग के लिए इस डेट को होगा टेस्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

समग्र शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे मेधावी बच्चों को जेईई और नीट की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के मकसद से स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग दे रहा है।

सरकारी स्कूल के 11वीं और 12वीं कक्षा के चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को अवंती फैलोज संस्था के माध्यम से नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। इस साल भी बच्चों को यह कोचिंग दी जाएगी।

इसके लिए 25 सितंबर को बच्चों का चयन करने के लिए एक ऑफलाइन टेस्ट कराया जा रहा है, इस टेस्ट के माध्यम से मेधावी बच्चों का नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा।

प्रदेश में जेईई और नीट की ऑनलाइन कोचिंग के लिए इस बार प्रदेश के 11वीं और 12वीं कक्षा के करीब 21837 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन बच्चों का अब ऑफलाइन टेस्ट 171 स्कूलों में होगा। जहां इसके लिए सेंटर बनाए गए हैं।

यह टेस्ट 25 सितंबर को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। जो बच्चे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, उनको भी रजिस्ट्रेशन आईडी भेज दिए गए हैं ताकि वे भी टेस्ट दे सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...