Ind vs Aus टैस्ट मैच के लिए 15 फरवरी से होगी टिकटों की ऑनलाइन बिक्री

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मार्च माह के पहले सप्ताह में भारत-ऑस्ट्रेलिया टैस्ट मैच की टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी। क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन टिकट खरीद सकेंगे।

वहीं फरवरी के अंतिम सप्ताह में स्टेडियम के बाहर काउंटर पर भी ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू हो जाएगी। टैस्ट मैच के आयोजन को लेकर स्टेडियम में तैयारियां युद्धस्तर पर चली हुई हैं।

मैच के दौरान बारिश होने के बाद जल्द मैदान को सुखाने के लिए एचपीसीए ने यूरोपीय तकनीक सब एयर को अपनाया है। इस तकनीक से बारिश बंद होने के बाद 15 से 20 मिनट के भीतर ही ग्राऊंड दोबारा से मैच खेलने के लिए तैयार हो जाएगा।

भारत में इस तकनीक को अपनाने वाला धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम दूसरा क्रिकेट ग्राऊंड बना है। इससे पहले बेंगलुरु में इस तकनीक को अपनाया गया था। एचपीसीए की ओर से मैदान को 15 फरवरी तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं स्टेडियम में दर्शक दीर्घा में लगी कुर्सियों का मरम्मत का कार्य जोरों पर चला हुआ है। साथ ही मैच के आयोजन को लेकर अन्य व्यवस्थाओं को भी एसोसिएशन की ओर से पूरा किया जा रहा है।

मैच के दौरान बारिश बाधा न बने, इसके लिए बारिश के देवता के द्वार भी एचपीसीए विशेष पूजा-अर्चना करवाएगा। फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी यह आयोजन इंद्रुनाग मंदिर खनियारा में करवाया जाएगा।

एचपीसीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी विशाल शर्मा ने बताया कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टैस्ट मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री 15 फरवरी के करीब शुरू हो जाएगी, साथ ही फरवरी के अंतिम सप्ताह में काउंटर पर भी टिकट बिक्री शुरू होगी।

इसके बाद स्टेडियम की खूबसूरती निहारने के लिए आने वाले पर्यटकों की एंट्री भी बंद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी तक मैदान तैयार हो जाएगा व अन्य व्यवस्थाओं को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...