HRTC बस में सवार युवक से 92 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

नशे का कारोबार करने वालों लोगो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा – डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार

सुंदरनगर – डॉली चौहान

मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने रविवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर कांगू में नाकाबंदी के दौरान एक युवक से 92 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता पाई है।

आरोपी युवक की पहचान राहुल (28) पुत्र कश्मीर निवासी गांव कुलवाड़ा डाकघर चतरोखड़ी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कांगू में नाका लगा रखा था। इस दौरान हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम ने HRTC बस नंबर HP-63-9582 को चैकिंग के लिए रोका।

इस दौरान बस में सवार एक युवक से 92 ग्राम चिट्टा बरादम हुआ। टीम ने आगामी मौके पर कार्रवाई करते हुए चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को आगामी कार्रवाई के लिए सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों लोगो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...