HRTC बस चालक व परिचालक से मारपीट, बैग से 23 हजार रुपए गायब, मामला दर्ज

--Advertisement--

HRTC बस चालक व परिचालक से मारपीट, बैग से 23 हजार रुपए गायब, मामला दर्ज

सिरमौर – नरेश कुमार राधे                                                       

एचआरटीसी की नाहन से बढ़ोल रूट पर चलने वाली बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान कंडक्टर से उसका बैग भी छीन लिया गया, जिसमें 23 हजार रुपए गायब हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को नाहन से बढ़ोल जा रही बस (HP 18 6049) जब हरिपुरधार से बढ़ोल की ओर जा रही थी, तब बियोंग के समीप वीरेंद्र कुमार ने ड्राइवर के साथ बहस शुरू कर दी। इसके बाद उसने ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस ढांक से टकरा गई।

इस दौरान बस के दो शीशे टूट गए। कंडक्टर ने जब बचाव के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की, तो वीरेंद्र ने उस पर भी हमला कर दिया और उसका बैग छीन लिया। कंडक्टर ने बताया कि बैग में रखी 23 हजार रुपए की राशि गायब है।

इस घटना के बाद बस को वापस हरिपुरधार लाया गया और ड्राइवर कंडक्टर ने पुलिस चौकी में वीरेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। रविवार को दिनभर बस हरिपुरधार में ही खड़ी रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस को भी रिलीज कर दिया है।

अड्डा इंचार्ज नाहन, धर्मेंद्र शर्मा के बोल

वही, अड्डा इंचार्ज नाहन, धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना के चलते बस को हरिपुरधार में ही खड़ा रखा गया है और नुकसान की भरपाई मारपीट के आरोपी से की जाएगी।

डीएसपी मुकेश कुमार के बोल

डीएसपी मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...