HRTC चालक भर्ती का ड्राइविंग टेस्ट अचानक हुआ स्थगित, 276 को मिलनी थी नौकरी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल में एचआरटीसी में ड्राइवर भर्ती के लिए 01 मई को सरकाघाट में अंतिम ड्राइविंग टेस्ट होना था, लेकिन एचआरटीसी प्रबंधन ने प्रशासनिक कारण बताते हुए अब इसे आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है।

एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही अंतिम ड्राइविंग टेस्ट अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।

इससे पहले ड्राइवर भर्ती के लिए प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हो गए थे।

ऐसे में अब 1 मई को आईडीटीआर सरकाघाट में अंतिम ड्राइविंग टेस्ट होना था, लेकिन अब यह टेस्ट आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

यह आदेश एचआरटीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विवेक चौहान की ओर से जारी हुए हैं।

गौरतलब है कि एचआरटीसी में ड्राइवरों के 276 पदों पर भर्ती के लिए 14 फरवरी को आवेदन मांगे गए थे।

इस भर्ती के लिए प्रदेश भर से कुल 15000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...