HRTC चालक की चोरी के बाद सीनाजोरी, शराब पीकर ठोकी कार, धमकाई खाकी

--Advertisement--

मंडी, 16 मई – अजय सूर्या

जोगिंदर नगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गरौडू के नजदीक एचआरटीसी के चालक(HRTC Driver) की ’’चोरी के बाद सीनाजोरी’’ की हरकत सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार चालक कश्मीर सिंह गरौडू के नजदीक शराब का सेवन करने बैठा हुआ था। इसके बाद कार में सवार हो गया। कार को रिवर्स गियर लगाया, जैसे ही स्पीड दी तो कार पर नियंत्रण नहीं रहा। कार पीछे की  तरफ तेज गति के साथ एक घर के आंगन में जा घुसी।

आंगन में छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे जिन्हें उनकी दादी ने हादसे से बचा लिया। महिला कांता देवी ने बताया कि हादसा शराब पीकर गाड़ी चलाने से हुआ है और यदि बच्चों को तुरंत नहीं हटाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जोगिंदर नगर थाना पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। लेकिन इतने में नशे में धुत चालक ने पुलिस के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया और उल्टा पुलिस को धमकाने लगा। हालांकि पुलिस ने स्थिति को देखते हुए शालीनता से व्यवहार किया।

डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि चालक का ड्रंक एंड ड्राइव का चालान किया गया है और इसका मेडिकल भी करवाया गया है। चालान और सारी रिपोर्ट अदालत को भेज दी गई है। पुलिस के साथ जो बदसलूकी हुई उसकी जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...