HPU के हॉस्टल में UP के छात्र से मारपीट, मामला दर्ज कार्रवाई शुरू

--Advertisement--

Image

शिमला, 02 दिसंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला के हॉस्टल में शिक्षा ग्रहण कर रहे एक प्रवासी छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों ने उत्तर प्रदेश के एक छात्र की पिटाई कर दी।

आरोपियों ने पीड़ित छात्र के कमरे में घुस कर उसका लैपटॉप और स्टडी टेबल भी तोड़ डाला। पीड़ित छात्र की पहचान आयूष श्रीवास्तव, निवासी बनारस, उत्तर प्रदेश के रूप में हई है। ये घटना गुरूवार देर रात पेश आई। बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आयूष हिमाचल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है व एसबीएस ब्वॉजय हॉस्टल के कमरा नंबर 211 में रहता है।

पुलिस को दी शिकायत में आयूष श्रीवास्तव ने कहा है कि देर रात वह अपने दोस्तों अभिषेक और विकास के साथ कमरे में था। इसी बीच हॉस्टल के अन्य छात्र आशीष, मोहित और राजीवन उसके कमरे में दाखिल हुए और मारपीट करने लगे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके पीटने के अलावा कमरे में रखा उसका लैपटॉप, स्टडी टेबल और चश्मा भी तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 451, 323, 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...