Digital Loot: घर में घुसे चोरों को कुछ नहीं मिला तो धमकाकर ₹25 हजार करवाए Google-Pay

--Advertisement--

शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया है तथा छानबीन की जा रही है. 

हमीरपुर – हिम खबर डेस्क

आम से लेकर खास तक…सभी डिजिटल हो गए हैं, तो फिर चोर भी कैसे पीछे रहेंगे. मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है. यहां पर लुटेरों ने घर में घुसकर लूट को अंजाम दिया है. डिजिटल तरीके से यह लूट की गई है. फिलाहल, पुलिस ने मामला दर्ज किया है और चोरों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

जानकारी के अनुसरा, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत बिझड़ी के गांव डुढार का यह मामला है. यहां पर घरवालों को डरा धमका कर पैसे ट्रांसफर करवाए गए. डुढार गांव के दिनेश पुत्र रामपाल शर्मा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि रात के लगभग दो से अढ़ाई बजे उसके घर के पिछले दरवाजे से अज्ञात लोग घुस आए.

घर में दाखिल होते ही उन्होंने डराना धमकाना शुरू कर दिया. जब उनको घर से कुछ नहीं मिला, तो उन्होंने उसे अपने मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने को कहा. इसके बाद डरे सहमे घरवालों ने 25 हजार रुपये उनके नंबर-पे ट्रांसफर कर दिए. इससे क्षेत्र में अपनी तरह की लूट का यह पहला मामला बताया जा रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया है तथा छानबीन की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है.

डीएसपी बड़सर लाल मन शर्मा का कहना है कि घर में घुसकर जबरदस्ती पैसे ट्रांसफर करवाने की शिकायत मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...