CM हेल्पलाइन के दफ्तर में कर्मचारी व प्रोजेक्ट मैनेजर के बीच हाथापाई, पुलिस में पहुंचा मामला

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

आमजन की मदद करने के लिए बनाई गई सीएम हेल्पलाइन के दफ्तर में सोमवार को कर्मचारी और मैनेजर आपस में ही भिड़ गए। हालात यहां तक पहुंच गए कि पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार कुछ कर्मचारियों ने सैलरी के साथ न्यूनतम मानदेय न मिलने को लेकर लेबर डिपार्टमेंट को शिकायत भेजी थी। इस मामले में यहां के अधिकारी भड़के और यहां काम करने वाले एक कर्मी पर कार्रवाई की थी। इस मामले को लेकर कुछ लोग सोमवार को बात करने के लिए सीएम हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट मैनेजर के पास पहुंचे।

कर्मचारियों का आरोप है कि मैनेजर ने एक कर्मचारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। बात यहां तक पहुंच गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा। उसके बाद जाकर मामला काबू में हुआ।

सीएम हेल्पलाइन के नोडल ऑफिसर विकास चड्डा ने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर और कर्मचारियों में लड़ाई की सूचना मिली है। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...