हवाई कनेक्टिविटी को मिली नई उड़ान, चंडीगढ़-कांगड़ा के बीच इंडिगो सेवा शुरू; पहले दिन खूब उमड़े यात्री

--Advertisement--

चंडीगढ़ से हिमाचल के कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। पहले ही दिन यात्रियों में फ्लाइट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

हिमखबर डेस्क

चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए इंडिगो की फ्लाइट मंगलवार को दोबारा सुचारू रूप से बहाल हो गई। हवाई सेवा शुरू होने से चंडीगढ़ और कांगड़ा के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है। सेवा बहाल होने के पहले दिन इंडिगो एयरलाइंस का विमान 34 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचा।

कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस के विमान ने मंगलवार को दोनों शहरों के बीच सफल उड़ान भरी। शेड्यूल के अनुसार विमान ने कांगड़ा एयरपोर्ट से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी। इसके बाद विमान ने चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए वापसी की उड़ान भरी।

यह रही टाइमिंग

विमान ने दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया और शाम 4:10 बजे 34 यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पर लैंड किया। गगल पहुंचने के कुछ ही देर बाद विमान ने अपनी अगली उड़ान के लिए तैयारी की और शाम 4:30 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

यात्रियों को मिली सुविधा

दो सप्ताह बाद इस महत्वपूर्ण हवाई रूट की बहाली से कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। चंडीगढ़ के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों से हवाई संपर्क रखने वाले यात्रियों के लिए भी यह सेवा महत्वपूर्ण मानी जाती है।

और बढ़ेंगे यात्री

स्थानीय एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार सेवा बहाल होने के बाद आने वाले दिनों में इस रूट पर यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। लंबे अंतराल के बाद उड़ान शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और जरूरी काम से चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलने की संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related