BIG BREAKING: धर्मशाला में बड़ा हादसा, बारिश के बाद खड्ड में बाढ़ में बहे 15 से 20 मजदूरों की मौत की आशंका

--Advertisement--

धर्मशाला में बाढ़ से 15-20 मजदूर बहने की आशंका, भारी बारिश के कारण मणुणी खड्ड में अचानक पानी बढ़ा, भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने की घटना की पुष्टि।

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की शुरुआत में ही तांडव देखने को मिला है। कुल्लू के बाद अब कांगड़ा से बड़ी खबर है और यहां पर एक हाईड्रो प्रोजेक्ट के पास खड्ड में फ्लैश फ्लड आने से 15 से 20 मजदूर बह गए हैं। फिलहाल, दो शव बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, धर्मशाला के पास धर्मशाला में इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट, सोकणी दा कोट (खनियारा) में मणुणी खड्ड में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से लगभग 15 से 20 मज़दूर बह गए। ये सभी खड्ड किनारे बने शेड में रह रहे थे।

चंबा के रहने वाले मजदूर धर्मेंद्र ने बताया कि दोपहर को पावर हाउस के ब्रिज नंबर एक के पास की यह घटना है। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे के करीब मौसम साफ हो गया था और फिर एकाएक फ्लड आ गया। वह प्रोजेक्ट में बैल्डर का काम करते हैं।

हाईड्रो प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूर परवेज मोहम्मद ने बताया कि एक दम से खड्ड में पानी बढ़ गया और शेड में लोग बह गए हैं। मजदूर ने बताया कि एक डेडबॉडी उन्होंने देखी है. वहीं, एक गाड़ी भी बही है।

उधर, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक समाचार है कि इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट, सोकणी दा कोट (खनियारा), धर्मशाला में मणुणी खड्ड में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से लगभग 15 से 20 मज़दूर बह गए।

ये सभी खड्ड किनारे बने शेड में रह रहे थे। ऐसी हृदय विदारक घटना शायद ही पहले कभी देखी गई हो। हम इस दुःखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को संबल प्रदान करें।

फिलहाल, कांगड़ा प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। चंबा के चुराह से भाजपा विधायक हंस राज ने बताया कि दो लोगों के शव बरामद हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...