Baddi Factory Fire: ‘आधी छुट्टी को लौटूंगी, जन्मदिन के लिए केक लेकर आऊंगी’, 6 साल के बेटे को मां का इंतजार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में परफ्यूम फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 47 लोगों को ट्रैस किया गया है। जिनमें से 31 का इलाज अस्पातल में चल रहा है। वहीं, चार लोग अब भी लापता हैं, जिनके बारे में अग्निकांड के चार दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है।

चंबा की महिला चंपो देवी का भी कोई सुराग नहीं मिला है। महिला के बेटे के अग्निकाड के दिन जन्मदिन था और वह घर पर यह कहकर गई थी कि आधी ड्यूटी के बाद घर लौटेगी। साथ ही बाजार से बेटे के जन्मदिन का केक भी लाएगी, लेकिन महिला का अब तक पता नहीं चल पाया है।

चंबा तहसील के डाकघर कांडला के गांव बडोह चंपो देवी रहने वाली है। उसका पति भी बद्दी में एक अन्य फैक्ट्री में काम करता था। चंपो के दो बच्चे है। घटना वाले दिन यानी शुक्रवार को चंपों के 6 साल के बेटे का जन्म दिन था। चंपो ने बेटे से कहा कि वो उस दिन लंच पर 2 बजे छुटटी करके आ जाएगी।

हादसे के बाद उसके पति ने कंपनी और अस्पतालों में संपर्क किया, लेकिन चंपो देवी का कोई पता नहीं चला। चंपो के पति सर्वदयाल लगातार पत्नी की तलाश में मौके पर डटे हुए हैं। सर्वदयाल ने बताया कि हमें पता चला है कि पत्नी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि पांच में चार शवों की पहचान हो चुकी है लेकिन एक शव की पहचान बाकी है। अन्य चार मृतकों में तीन उत्तर प्रदेश और एक हरियाणा के पंचकूला से हैं और सभी महिलाएं हैं। हिमाचल पुलिस ने हेल्पलाइन 01795245800 नंबर भी जारी किया है।

फैक्ट्री में भीषण आग मामले के चौथे दिन भी एनडीआरएफ की टीम फिर से रेस्क्यू ऑपकेशन शुरू करेगी हालांकि, फैक्ट्री के भवन को अनसेफ घोषित किया गया है। पूरी फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में मलबा जम चुका है।

उधर, प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान आज 12 बजे बद्दी पहुंचेंगे। झाडमाजरी में स्थित बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन के कार्यालय में उद्योग मंत्री अधिकारियों से बैठक करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...