ATM कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए डेढ़ लाख

--Advertisement--

Image

अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस 

ऊना, 09 मार्च – अमित शर्मा

पुलिस थाना अंब में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पत्र के जरिए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने एटीएम बदलकर पीड़ित के खाते से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार राकेश कुमार, पुत्र मदनलाल, निवासी गांव चुआर, तहसील अंब ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर शिकायत दायर की थी। जिसमें उसने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीएनबी अंब के एटीएम से उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1,52,500 रुपए निकाल लेने की बात कही।

डीएसपी अंब बसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने पत्र के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इसके लिए पुलिस पीड़ित की बैंक स्टेटमेंट के आधार पर जांच करेगी। एटीएम चुराने वाले ने किस बैंक की शाखा के एटीएम से पैसे निकाले हैं। पुलिस संबंधित बैंक की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...