राकेश पठानिया ने किया विद्युत विभाग के सर्कल ऑफिस का उद्धघाटन

--Advertisement--

Image

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर में विद्युत विभाग का सर्कल ऑफिस खुलना नूरपुर विधानसभा के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह कहना है वन, युवा सेवाएं एवम खेलमंत्री राकेश पठानिया का।

आज चौगान में सर्कल आफिस कार्यालय का उद्धघाटन करने के दौरान उन्होंने कहा कि इससे पहले इस क्षेत्र के लिए सर्कल कार्यकाल डलहौजी था जिसमें चम्बा जिले की पाँच विधानसभाएं और नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर और ज्वाली की चार विधानसभाएं सम्मलित कर कुल नौ विधानसभाएं थी।

जिन्हें डलहौजी सर्कल कवर करता था।एक सर्कल के अधीन 9 विधानसभाओं के लिए प्रबन्धन बहुत मुश्किल था जहां नूरपुर क्षेत्र के लिए एक बिजली का खम्बा मिलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन आज नूरपुर में विद्युत विभाग का सर्कल कार्यालय खुलने से इस क्षेत्र की चारों विधानसभाएं अब नूरपुर सर्कल में आ गई है।

अब अगर ढाई सौ पोल डलहौजी सर्कल को मिले तो तीन सौ पोल नूरपुर को भी मिले है।इससे इन क्षेत्रों में बिजली की समस्या अब हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। पठानिया ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों के लिए भी इस सरकार ने नई नीति लागू की ही जहाँ सभी आउटसोर्स कर्मी अब सरकार की एक छत के नीचे आएंगे।

उन्होंने कहा नूरपुर में पुलिस जिला खुलना,अतिरिक्त जिला न्यायालय सत्र खुलना,विद्युत विभाग का सर्कल खुलना कई ऐसे कार्यालय है जो एक जिला बनने के लिए चाहिए और अब मात्र नूरपुर में एक डी.सी. बैठाना रहा गया है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही दोबारा भाजपा सरकार सत्तासीन होगी तो पहली कैबिनेट में ही नूरपुर में डिप्टी कमिश्नर की नियुक्ति की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...