ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा ने राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में किया स्वच्छता अभियान का आयोजन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आज ठाकुरद्वारा पंचायत के द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा के प्रांगण तथा इसके अंदर-बाहर स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करवाई गई।

साथ ही विद्यालय के मुख्याध्यापक कमलेश कुमार, ठाकुरद्वारा के प्रधान प्रकाश चंद और उपप्रधान प्रवीण कुमार ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया और अपने घर के साथ-साथ विद्यालय के अंदर-बाहर भी साफ-सफाई रखने का संदेश दिया।

पंचायत के प्रधान और उपप्रधान द्वारा यह भी घोषित किया गया की जो बच्चा सबसे ज्यादा साफ-सफाई रखेगा उसको पंचायत की तरफ से इनाम भी दिया जाएगा।

स्वच्छता के इस अभियान को सफल बनाने में पंचायत के सभी सदस्यों ,स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों ने तथा विद्यालय के अध्यापकों जैसे उपेंद्र कौंडल,राजीव डोगरा,रविंद्र कुमार,डिंपल कुमार,विमल सागर, अमीनचंद इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...