कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा समुंदर, एक दो के पार्टी छोड़ जाने से नहीं पड़ता फर्क – प्रदेश कांग्रेस महासचिव

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

दूसरे दौर की टिकटों की चर्चा के बाद शाहपुर काँग्रेस प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी सहित सभी 25 अग्रणी सगठनों के अध्यक्षों एव सभी पदाधिकारियों के साथ दिल्ली से लौटते ही बैठक की।जिसमे पठानिया ने विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के 116 बूथों की समीक्षा की ।

जिस पर सभी सगठनों ने अपनी अपनी राय दी और कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में कांग्रेस हर बूथ पर मजबूत है और चुनावों के लिए तैयार है। सभी ने अग्रणी सगठनों के अध्यक्षों ने कहा कि शाहपुर कांग्रेस युवा कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृव में चुनाव लड़ेगी ओर बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता के आशीर्वाद से केवल सिंह पठानिया को जिता कर शिमला भी भेजेगी।

पठानिया ने कहा कि मेरे दिल्ली लौटने पर शाहपुर ब्लॉक् काँग्रेस कमेटी ओर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्षों एव सभी पदाधिकारियों ने मजबूती दिखा कर कांग्रेस पार्टी को शाहपुर में मजबूत करने का काम किया है। मैं इनका सदैव आभारी रहूंगा।

पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा समुंदर है। अगर एक दो नेता पार्टी को छोड़ कर चले भी गए तो कांग्रेस को फर्क नहीं पड़ता।

पठानिया ने कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, एव प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति आस्था जताई और कहा कि की शाहपुर कांग्रेस पूरे दमख़म से चुनाव लड़ कर जीत भी हासिल करेगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा,सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर,महिला काँग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू,एस०टी०प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम,एस०सी०प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद,खेल युवा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विपुल पटाकू,पेंसनर संघ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, माइनॉरिटी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष हरचरण सिंह,धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा,चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह आदि गणमान्य कांग्रेस जन मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...