एक्साइज विभाग ने जब्त की अवैध शराब से लदी पिकअप

--Advertisement--

Image

शिमला, 28 सितंबर – नितिश पठानियां

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने गुरुवार को अवैध रूप से देसी शराब की पेटियों से लदे एक पिकअप को जब्त किया है। इसमें देसी शराब की 1800 बोतलों सहित कुल 1350 लीटर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी।

विभाग ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विभाग को काफी समय से अवैध रूप से शराब के परिवहन की शिकायतें मिल रही थी।

वहीँ, राज्य कर एवं आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब की एक पिकअप जोकि अम्ब रोड से ऊना की तरफ जा रही है, नाके के दौरान विभाग के अधिकारियों ने गाड़ी को शराब सहित बरामद किया।
विभाग प्रदेश में स्थित सभी खुदरा शराब की दुकानों , थोक विक्रेताओं की आबकारी अधिनियम के अंतर्गत निरीक्षण कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लाइसेंस की इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
विभाग के आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभाग टीम द्वारा प्रदेश में नाका लगा कर वाहनों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। उपभोक्ता वस्तुओं के वाहन पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
अवैध शराब के परिवहन वितरण निर्माण एवं उपभोग्य वस्तुओं के भंडारण पर, ट्रांसपोर्ट, ई कॉमर्स, कूरियर सर्विसेज के गोदामों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।वहीं, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...