ज्वालामुखी मंदिर : मन्नत हुई पूरी तो भक्त ने मां ज्वाला के दरबार में चढ़ाया ये अनोखा चढ़ावा

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – आशीष कुमार

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मन्दिर में शरदकालीन नवरात्र के दौरान पंजाब के एक भक्त द्वारा ऊंट चढ़ाया गया है, जिसे ज्वालामुखी मन्दिर प्रसाशन ने अपने पास रखा है और फिलहाल इसकी देखभाल की जा रही है।

नवरात्र के दौरान भक्तों द्वारा सोन-चांदी, विदेशी मुद्रा व बकरों के साथ अब माता के भक्त ने ऊंट अर्पित किया है। ज्वालामुखी के मातृ सदन के पास इस ऊंट के रहने व खाने का बंदोबस्त किया गया है और मन्दिर के कर्मचारी समयानुसार इसकी देखभाल में जुटे हुए हैं।

फिलहाल अभी मन्दिर न्यास ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। पुजारी व न्यास सदस्य सौरभ शर्मा ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों को शान्तिपूर्ण तरीके से दर्शन करवाए जा रहे हैं और हवन यज्ञ पूजा-पाठ निरन्तर मां ज्वाला के दरबार में जारी है।

वहीं पंजाब के भक्त द्वारा एक ऊंट माता के दरबार में मन्नत पूरी होने पर अर्पित किया गया है, जिसका मन्दिर प्रसाशन अच्छे से ख्याल रख रहा है। इससे पहले भी 5 वर्ष पूर्व एक ऊंट मन्नत पूरी होने पर एक भक्त द्वारा माता के चरणों में भेंट किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...