लुप्त हो रही कांग्रेस लोगों का जुड़ना स्वाभाविक- डॉ हंसराज

--Advertisement--

Image

चुराह – अनिल कुमार

कांग्रेस पार्टी अपना जनाधार खो चुकी है लोगों के साथ साथ हिमाचल प्रदेश की बड़े-बड़े नेता दिन प्रतिदिन भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लुप्त होने की कगार पर है। ऐसे में लोगों का जुड़ना स्वाभाविक है। कुछ ऐसा कहना है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपाध्यक्ष व विधानसभा क्षेत्र चुराह के विधायक डॉक्टर हंसराज का।

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी हर्ष महाजन का भाजपा में आना यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपना वर्चस्व खो चुकी है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक और झटका दिया है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।हर्ष महाजन 2003-08 तक वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। हर्ष महाजन वर्ष 1993 से 2007 तक तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2007 के बाद से महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के चुनावों का जिम्मा संभाला।

1993 में पहली बार विधायक बने महाजन तत्कालीन सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे। 1998 में प्रदेश कांग्रेस का चीफ व्हीप चुना गया।2003 में महाजन कैबिनेट मंत्री बने थे। वर्ष 1986 से 1996 तक महाजन प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 2012 में राज्य सहकारी बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

हर्ष महाजन वीरभद्र सिंह के सबसे करीबियों में से एक रहे हैं। कांग्रेस के प्रति निष्ठा को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। बरहाल जहां हर्ष महाजन के भाजपा में आने के कारण भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए सुखद पल हो लेकिन नेताओं के लिए काफी चिंता का विषय बन चुका है कहीं ना कहीं सदर चंबा में चुनावी समीकरण बदलते हुए देखे जा सकते हैं!

हर्ष महाजन एक अच्छे और कदावर तथा स्वच्छ छवि के नेता हैं भारतीय जनता पार्टी के परिवार में इनका हार्दिक अभिनंदन है भारतीय जनता पार्टी का परिवार दिन प्रति दिन बढ़ रहा है कांग्रेस की कुरीतियों से तंग आकर के हर्ष महाजन जी ने भाजपा के साथ चलने का निर्णय लिया है जिसका हम स्वागत करते हैं!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...