चुनावी रेवड़ी दे रही सरकार, आशा वर्कर्ज भर्ती पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने कसा तंज

--Advertisement--

Image

आशा वर्कर्ज भर्ती पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने कसा तंज

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश की भाजपा सरकार आशा वर्कर्स की भर्ती नहीं मात्र चुनावी रेवड़ी दे रही है। कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने कहा कि वो भी असली हकदारों को नहीं मिलेगी ये भर्ती की रेवडिय़ां भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं में बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में सरकार को आशा वर्कर्स की भर्ती याद आई है।

एक आदेश में आशा वर्कर्स की भर्ती के लिए 20 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी किए जाने की बात की गई है। इसके पीछे जनता को घरद्वार पर प्राथमिक उपचार मिलने में सुविधा होने का दावा किया गया है।

कांग्रेस ने सरकार के इस निर्णय पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल तक सरकार को जनता की सुविधा का ख्याल नहीं आया और अब चुनावी हार को सर पर देख आशा वर्कर्स की भर्ती बस एक चुनावी रेवड़ी के बराबर है।

आईसीसी मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने कहा की प्रदेश में युवा और महिलाएं महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हंै। अलका लांबा ने कहा कि रोजगार के नाम पर सिवाय बड़े-बड़े भाषण के अलावा कुछ नहीं मिला, लेकिन चुनाव आते ही भाजपा की सरकार इस तरह चुनावी रेवडिय़ां बांटकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पांच साल इंतजार करने के पीछे क्या मजबूरी थी। इसका जवाब सरकार को देना पड़ेगा। बेरोजगारी और महंगाई की चौतरफा मार झेल रही हिमाचल की जनता इस प्रकार की चुनावी रेवडिय़ों से संतुष्ट नहीं होने वाली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...