सोशल मीडिया में झूठी लोकप्रियता बटोरने में जुटे हंसराज- सुरेंद्र भारद्वाज

--Advertisement--

Image

चुराह – अनिल कुमार

अपने कार्यकाल में लोगों को झूठे विकास का नारा देना बखूबी जानते हैं विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज कुछ ऐसा कहना है चुराह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज का उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक के पास अब कुछ भी कहने को नहीं रहा है क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल में लोगों का विकास नहीं किया। केवल अपनों के विकास तक ही सीमित रहे।

अब आए दिनों नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को भाजपा में शामिल करवाया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 8 सितंबर को विधानसभा उपाध्यक्ष ने सोह- सोठी मार्ग का शिलान्यास किया। तत्पश्चात वहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत भावला के प्रधान और उप प्रधान को भाजपा में जोड़ने की बात कही जोकि पूरी तरह से हास्यास्पद है।

क्योंकि वर्तमान प्रधान व उपप्रधान ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन नहीं किया। ना ही कोई सदस्यता भारतीय जनता पार्टी में ली। भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है, क्योंकि झूठे प्रलोभनों से विकास को गति नहीं दी जा सकती।

गौरतलब है कि विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज द्वारा 8 सितंबर को सोह – सोठी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान उपस्थित ग्राम पंचायत भावला के प्रधान व उपप्रधान को भाजपा में शामिल होने की बात कही जिसका जिक्र उन्होंने अपनी फेसबुक पेज मैं भी किया।

उन्होंने लिखा कि आज ग्राम पंचायत भावला के सोह सोठी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।तदुपरांत ग्राम पंचायत चोली में ओबीसी और एसटी मोर्चा की बैठक में शामिल हुआ। इस दौरान बशीर मोहम्मद उप प्रधान एवम मंजू देवी प्रधान भावला पंचायत ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस पर चुराह कांग्रेस के द्वारा जगह जगह पर अलग-अलग टिप्पणी की और कई जगह से लोगों ने पोस्ट पर खूब बवाल किया। इस पर पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर हंसराज घबरा गए हैं। इस तरह की बयानबाजी अपने आप में हास्यास्पद है।

भारतीय जनता पार्टी मैं शामिल होने की बात का मैं खंडन करती हूं क्योंकि हमारी पंचायत में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज द्वारा सड़क का शिलान्यास किया जा रहा था। जहां पंचायत प्रतिनिधि होने के नाते नियमनुसार हमारा पहुंचना अति आवश्यक था लेकिन मेरे द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता नहीं ली गई है।

मंजू प्रधान ग्राम पंचायत भावला

इस तरह के बयान सोशल मीडिया में विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा दिया जाना काफी निंदनीय है। मैं इस तरह के बयान की कड़ी निंदा करती हूं और खंडन करती हूं कि मेरे द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता नहीं ली गई है और ना ही भविष्य में इस तरह के किसी कार्य को लेकर के कोई रणनीति तैयार की गई है।

बशीर मोहम्मद उप प्रधान ग्राम पंचायत भावला

लोगों का भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना लगातार जारी है। भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देख कर सुरेंद्र भारद्वाज बौखला गए हैं। लोग दिन प्रतिदिन भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। इनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की कारगुजारी से आज जनता दुःखी है। जहां कांग्रेस पार्टी में सुरेंद्र भारद्वाज को तवज्जो नहीं जा रही। वंही भारद्वाज अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। अगर कांग्रेस पार्टी इन्हें टिकट नहीं देती है तो वो भी भाजपा से जुड़ सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...