पहाड़ी से टकराई बाइक, गंभीर रूप से घायल युवक की टांडा से पीजीआइ ले जाते वक्‍त मौत

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस चाैकी डाडासीबा के तहत सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक का मोटरसाइकिल पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व पीजीआइ चंडीगढ़ अस्‍पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्‍ते में ही उसकी मौत हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। डाडासीबा के तहत पड़ते निचली बड्डल निवासी साहिल कुमार की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा देर शाम उक्त युवक अपनी बाइक पर सवार होकर बढल की ओर जा रहा था कि अचानक पहाड़ी से टकरा गया।

युवक को हादसे में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के लिए उक्त युवक को देहरा सिविल अस्पताल लेकर जाया गया, जहां से इसे टांडा रेफर किया गया। लेकिन इसकी गंभीर हालत को देखते हुए वहां चिकित्सकों ने इसे पीजीआइ रेफर कर दिया। जहां इसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

सूचना के मुताबिक साहिल के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और वह अपने नाना विधि चन्द गांव निचली बढल के घर में ही रहता था।

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। युवक की मौत हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...