वन मंत्री ने नूरपुर से किया महा क्विज़ के छठे राउंड का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

कहा, महा क्विज़ युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बनेगा मददगार, पांच राउंड में 71445 प्रतिभागी ले चुके हैं हिस्सा।

नूरपुर 2 सितंबर – देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज शुक्रवार को स्थानीय अटल इंडोर स्टेडियम से वन तथा युवा सेवाएं एवम खेल विभाग की योजनाओं पर आधारित जन भागीदारी से सुशासन महा क्विज़ के छठे राउंड का शुभारंभ किया।

गौरतलब है कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं पर आधारित महा क्विज़ का गत 11 मई को मुख्यमंत्री ने शुभारम्भ किया था। वन मंत्री ने महा क्विज़ का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह राउंड 15 सितंबर तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि अभी तक पांच राउंड में 71445 प्रतिभागी हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि फाइनल राउंड के उपरांत प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 51 हज़ार, 21 हज़ार तथा 11 हज़ार रुपए क्रमशः के नकद ईनाम से नवाज़ा जाएगा। जबकि प्रत्येक राउंड के एक हज़ार विजेता को एक हज़ार रुपए की राशि दी जा रही है।

वन मंत्री ने बताया कि यह महा क्विज़ लोगों को विभागीय योजनाओं बारे जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ युवाओं के लिये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी काफी मददगार साबित होगा ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार हर युवा को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रयासरत है ताकि वे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

जिसके लिए प्रदेश के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलों को भी अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाने की अपील की।

उन्होंने प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क की सौगात देने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि इस बल्क ड्रग पार्क के मिलने से प्रदेश के औद्योगिकरण को गति मिलने के साथ नये रोजगार और समृद्धि के कई अवसर सृजित होंगे।

ये रहे मौजूद

एसडीएम अनिल भारद्वाज, ज़िला युवा सेवाएं एवम खेल अधिकारी नरेश गुलेरिया, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित नगर पार्षद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व बच्चे उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...