पार्टी के राष्ट्रीय चीफ के घर आ रहे है प्रधानमंत्री, मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 02 सितंबर – सुभाष चंदेल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

इस अवसर पर बताया कि जल्द ही एम्स बिलासपुर में 150 बेड वाले ओपीडी की सुविधा का भी शुभारंभ होगा। इसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, इमरजेंसी ओपीडी, ओटी, ब्लड बैंक सहित कई आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध होंगे।

बता दे कि गृह क्षेत्र में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का निर्माण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के क्षेत्र में पीएम का दौरा विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागु होने से पहले हो रहा है।

एम्स मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थय सुरक्षा योजना के चरण 5 के तहत  1471 करोड़ की लागत से बनने वाला AIIMS लगभग 247 एकड़ भूमि में फैला है।

इस अवसर पर एम्स प्रबंधन ने मुख्य सचिव के समक्ष परिसर में पोस्ट ऑफिस व बस सुविधा, पुलिस पोस्ट, संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्कूल सहित चिकित्सकों के लिए आवास उपलब्ध करवाने संबंधी मांग रखी।

मुख्य सचिव ने उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय के साथ इस संबंध में वस्तुस्थिति पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने एम्स कैंपस के हेलीपैड, आइस ब्लॉक सहित सभी विभागों के भवनों का निरीक्षण किया।

एम्स प्रबंधन को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर जनसभा स्थल लुहनू मैदान का भी निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव ने एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर के बदला स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी दौरा किया।

कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ एस पी गुलेरिया ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि संस्थान में वर्तमान में 500 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और अभी नए सत्र की एडमिशन भी शुरू हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस संस्थान में छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...