नगर परिषद डलहौजी ने दी स्वर्गीय देवराज शर्मा को श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सलोनी उपमंडल के रहने वाले देवराज शर्मा जो कि सशस्त्र सीमा बल में बतौर हेड कांस्टेबल बिहार के मधुबनी जिला में तैनात थे, पिछले सोमवार को जब नेपाल सीमा से शराब तस्कर की गाड़ी अंदर आई तो देवराज ने उसे रोकने की कोशिश की परंतु शराब तस्कर ने गाड़ी ना रोक कर देवराज जी को रौंद दिया और वह शहीद हो गए।

उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। डलहौजी शहर में भी उनके शहीद हो जाने की खबर से शोक की लहर व्याप्त हो गई।

इस संदर्भ में कल रात डलहौजी के सुभाष चौक में डलहौजी के स्थानीय निवासियों और गणमान्य लोगों नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया के साथ मिलकर मोमबत्तियां जलाकर उनकी प्रतिमा को श्रद्धासुमन भेंट करके श्रद्धांजलि दी और देवराज शर्मा अमर रहे और भारत माता की जय हो के उद्घोष भी लगाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...