अनुबंध पर बैचवाइज भरे जाएंगे फार्मासिस्ट के 27 पद, ये योग्यताएं चाहिए

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने अनुबंध पर बैचवाइज फार्मासिस्टों के 27 पद भरने की अधिसूचना जारी की है। काउंसलिंग की तिथि अभी घोषित नहीं की है। इसके लिए बैचवाइज रोजगार कार्यालयों से नाम भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

अधिसूचना के अनुसार फार्मासिस्टों को 17820 रुपये वेतन दिया जाएगा। जमा दो विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण व फार्मासिस्ट की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। प्रदेश में कहीं पर भी तैनाती की जा सकती है।

दुर्गम व जनजातीय क्षेत्रों में नौकरी न करने वाले न करें आवेदन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डा. अनिता महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए हिमाचलियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्गम व जनजातीय क्षेत्रों में नौकरी न करने वाले आवेदन न करें।

फार्मासिस्ट पदों का ब्योरा

श्रेणी,संख्या,बैच

सामान्य,11,मार्च 1999

सामान्य आर्थिक तौर अक्षम,3,दिसंबर 1999

अनुसूचित जाति,6, दिसंबर 2003

अनुसूचित जाति बीपीएल या अंत्योदय,1,मार्च 2015

ओबीसी,4,सितंबर 2002

ओबीसी बीपीएल या अंत्योदय,1,मार्च 2013

अनुसूचित जनजाति,1,दिसंबर 2007

दिव्यांग फार्मासिस्ट के 17 पदों के लिए काउंसलिंग छह को

दिव्यांगों के लिए आरक्षित 17 फार्मासिस्टों के पदों के लिए काउंसलिंग छह सितंबर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र परिमहल कसुम्पटी, शिमला में होगी। इसमें सुनने में अक्षम के लिए नौ व आर्थोपेडिक आधार पर अक्षम के लिए आठ पद निर्धारित किए हैं। जिन अभ्यर्थियों के नाम रोजगार कार्यालय से निदेशालय आए हैंं वे छह सितंबर को परिमहल पहुंचें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...