अपनी माता का आशीर्वाद लेकर पंकज कुमार पंकू ने शाहपुर से मांगा टिकट, किया ऑनलाइन आवेदन 

--Advertisement--

Image

शाहपुर विधानसभा से युवा पंकज कुमार पंकू ने मांगा टिकट, टिकट के लिए किया ऑनलाइन आवेदन ।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार पंकू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट के लिए अपनी माँ स्वर्गीय बिकमा देवी के आशीर्वाद के साथ आवेदन कर दिया है।

उन्होंने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय को अपना आवेदन भेजकर टिकट मांगा है। पंकज कुमार पन के आवेदन से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र मे नए समीकरण देखने को मिलेंगे।

लम्बे समय से कोंग्रेस शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सत्ता से बाहर है ऐसे मे एक नौजवाब युवा के आवेदन किये जाने से शाहपुर कोंग्रेस मे कही ना कही एक बार फिर से ऊर्जा दिखाई दे रही है ।

आपको बता दे की पंकज कुमार पंकू शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद चुनावो में सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज करवा चुके है।

पंकू लगातार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र व जिला कांगड़ा में समाज सेवा के कार्यो में डटे है।

साथ ही खास कर करोना काल में पंकज ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 2100 से अधिक परिवारों को राशन बाँटा है ।

साथ ही घर घर जाकर करोना में दवाइयां बांटने का काम भी किया है।

जानकारी के अनुसार करोना काल में लोगो की सेवा के लिए युवा नेता राहुल गांधी ने हिमाचल के 5 युवाओं को सम्मानित किया था जिसमे पंकू का नाम सबसे पहले था ।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने से पहले आवेदन मांगें हैं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह साफ किया है कि बिना आवेदन के किसी को भी टिकट नहीं दिया जाएगा।

अहम यह है कि इस बार कांग्रेस आवेदन के साथ किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं ले रही है। अब तक प्रदेश कि 68 विधानसभा क्षेत्रों से कई आवेदन आ चुके हैं।

इस बार टिकट के लिए आवेदन करने वालों में युवाओं की संख्या अधिक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...